अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय : Arshdeep Singh एक भारतीय गेंदबाज है। यह एक बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने हाल ही में भारतीय टीम के लिए T20 में डेब्यू किया है। यह एक उभरते हुए नए खिलाड़ी है। यह आखिरी के ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है। हाल ही में एक मैच के दौरान अपने एक कैच छोड़ने की वजह से यह विवादो में भी रहे थे। आज के इस आर्टिकल में हम इन्ही के बाड़े में विस्तार से जानने वाले है। इस आर्टिकल में हम Arshdeep Singh biography जानेंगे। तो आईए इसकी शुरुआत इनके शुरुवाती जीवन के बारे में जानने के साथ करते है।
Table of Contents
अर्शदीप सिंह का शुरुवाती जीवन और बचपन
अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय : Arshdeep Singh का जन्म 5 फरवरी 1999 को मध्यप्रदेश के गुना नमक जगह पर हुआ था। इनका जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम दर्शन सिंह है जो 25 वर्षो तक सीआईएसएफ में कार्यरत थे। इनके मां का नाम बलजीत कौर है। पिता जी के रिटायर हो जाने के बाद पूरी फैमिली चंडीगढ़ में खरार नामक जगह पर सिफ्ट हो गई। अर्शदीप ने अपनी शुरुवाती शिक्षा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से की।
अर्शदीप को शुरू से ही क्रिकेट में खासी रुची थी। यह अक्सर दिन भर गली क्रिकेट खेला करते थे। इसके बाद वर्ष 2015 में इन्होंने जसवंत राय क्रिकेट अकादमी को ज्वाइन किया। इन्हे करीब से जानने वाले बताते है की अर्शदीप में क्रिकेट को लेकर जुनून बचपन से ही था। 23 वर्षीय अर्शदीप एक उभरते हुए तेज गेंदबाज है। हाल के मैचों में इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम में अच्छी दावेदारी पेश की है।
इन्हें भी पड़े :

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय
नाम ( Name) | अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) |
जन्म तारीख (Date of Birth) | 5 फरवरी 1999 |
उम्र (Age ) | 23 साल (साल 2022 ) |
जन्म स्थान (Birth place) | गुना, मध्य प्रदेश, भारत |
पिता | दर्शन सिंह |
माता | बलजीत कौर |
भाई | 1 |
बहन | ज्ञात नहीं |
वनडे डेब्यू | अभी तक नहीं |
टेस्ट डेब्यू | अभी तक नहीं |
T20I डेब्यू | 7 जुलाई 2022, इंग्लैंड के खिलाफ |
स्कूल (School ) | गुरु नानक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ |
राष्ट्रीयता (Nationality ) | भारतीय |
गृह स्थान (Home Town ) | खरार, पंजाब, भारत |
धर्म (Religion) | सिख धर्म |
राशि (Zodiac sign) | कुंभ राशि |
लंबाई (Height) | 6 फीट |
वजन (Weight ) | 65 किलो |
आंखो का रंग (Eye Color) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर (गेंदबाज) |
कोच (Coach/Mentor ) | जसवंत राय |
जर्सी संख्या (Jersey Number) | #2 (भारत अंडर-19) |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (International Debut) | अंडर-19 – 10 नवंबर 2017 को मलेशिया अंडर-19 के खिलाफ कुआलालंपुर में टी20ई – 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ द रोज़ बाउल में |
घरेलु टीम (Domestic/State Team) | पंजाब, चंडीगढ़, इंडिया रेड |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड (Girlfriend ) | उत्कर्ष |
अर्शदीप सिंह का घरेलू मैचेस में प्रदर्शन
अर्शदीप ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूल की तरफ से खेलने के साथ की थी। वीनू मांकड़ ट्रॉफी के दौरान पंजाब की तरफ से खेलते हुए इन्होंने कुल 13 विकेट लिया था। इसके अलावा इन्होंने चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए, डीपी आजाद ट्रॉफी के दौरान 19 विकेट लिया था। इसके बाद साल 2017 में इन्होंने इंडिया रेड टीम की तरफ से U19 चैलेंजर ट्रॉफी में पदार्पण किया। इस दौरान एक मैच में इन्होंने 5 विकेट लेकर काफी नाम कमाया था। यह अपने अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाने लगे थे।
इसके बाद अर्शदीप को 2018 के दौरान U19 वर्ल्ड कप में खेलना का भी मौका मिला। इस दौरान इन्होने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक मैच में इन्होंने सात ओवर में बस 10 रन दिया और दो विकेट भी लिया। इस दौरान इन्होने काफी अच्छी इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की थी। इनके इस जानदार प्रदर्शन के लिए काफी सराहा गया था। इसके बाद से अर्शदीप ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। साल दर साल इन्होंने अपने गेंदबाजी के स्तर में वृद्धि करते गए और आगे इन्होंने आईपीएल मैचों में भी डेब्यू किया।

अर्शदीप सिंह का आईपीएल मैचेस
साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने इन्हें ऑक्शन में अपने टीम के लिए खरीदा। अगले ही वर्ष अप्रैल 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आईपीएल मैच में पदार्पण किया। अपनी टीम की तरफ से यह दूसरे सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हुए थे। अब तक इन्होंने कुल 34 आईपीएल मैचों में 36 विकेट लिया है।
आईपीएल के दौरान इनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साल 2019 में एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भी इन्हें चुना गया। आईपीएल में अर्शदीप एक उभरते हुए चेहरे है और साल दर साल इनका परफॉर्मेस अच्छा होता जा रहा है। एक गेंदबाज के तौर पर आईपीएल में यह काफी चर्चित नाम बनते जा रहे है।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्शदीप का प्रदर्शन
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक इन्होंने सिर्फ टी20 मैचों में पदार्पण किया है। 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ इन्होंने अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में इन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाज़ी की थी और मात्र 18 रन देकर 2 विकेट झटके थे। इसी मैच में इन्होंने अपना पहला ओवर मेडन डाला था। इस प्रदर्शन के लिए इन्हे काफी सराहा गया था। अभी इन्हे वन डे और टेस्ट में प्रदर्पण करना बाकी है। हालाकि इन्होंने आईपीएल और घरेलू मैचों में कई मैचेस खेला है और भविष्य में यह एक अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
अर्शदीप सिंह का T20 मैचों में प्रदर्शन
अर्शदीप में अपने पदार्पण मैच के बाद से काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। खासकर डेथ ओवर्स में यह काफी अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब तक इनके द्वारा खेले गए 13 मैचों के 13 इनिंग्स में गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 19 विकेट लिया है। इसके लिए उन्होंने कुल 376 रन खर्च किए है। T20 के लिहाज से यह एक काफी अच्छा प्रदर्शन माना जा सकता है। डेथ ओवर में यह अपने बेहद खतरनाक यॉर्कर के लिए भी जाने जाते है। इन्होंने अपने गेंदबाजी से बड़े बड़े एक्सपर्ट को भी प्रभावित किया है। एक्सपर्ट की माने तो यह भारत के लिए एक अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते है।
अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड्स एंड अचीवमेंट
अर्शदीप एक नए खिलाड़ी है, इन्होंने अभी अभी भारत के लिए खेलना शुरू किया हैं। एक्सपर्ट बताते है की अर्शदीप भारत के लिए अच्छा खिलाड़ी साबित हो सकते है। इन्हे डेथ ओवर के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। अर्शदीप, भारत के उन चंद खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने अपने डेब्यू t20 में पहला ओवर मेडन फेका हो। इनके अच्छे प्रदर्शन के बदौलत ही 8 अगस्त 2022 को इन्हें एशिया कप के लिए भी चुना गया।
अर्शदीप के बारे में कुछ रोचक जानकारी
- अर्शदीप ने महज 13 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरुवात में यह अपने स्कूल टीम की और से खेलते थे।
- अर्शदीप साल का लगभग 1 से 2 करोड़ तक कमाते है। यह पैसे वह मैच फी और ब्रांड प्रमोशन इत्यादि से कमाते हैं।
- अर्शदीप 2018 के दौरान वर्ल्ड कप जीतने वाली U19 टीम के हिस्सा थे।
- अर्शदीप को पसंदीदा फिल्म 3 इडियट है। इस फिल्म को इन्होंने कई बार देखा है।
- अर्शदीप को घूमने और फिल्म देखना का बहुत शौख है।
- अर्शदीप को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2019 आईपीएल ऑक्शन के दौरान 20 लाख में खरीदा था।
अर्शदीप से जुड़े विवाद
वर्ष 2022 में 4 सितंबर को खेले गए भारत पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप ने एक बेहद महत्पूर्ण कैच को छोड़ दिया था। इसके बाद से इन्हें काफी हेट स्पीच का भी सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर इन्हे काफी अधिक ट्रोल किया गया था। हालाकि, एक खिलाड़ी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते है और यह उसी का एक हिस्सा है।
Arshdeep Singh Instagram
इन्हें भी पड़े :