Babar Azam Biography in Hindi (बाबर आजम का जीवन परिचय) : Babar Azam एक जाने माने पाकिस्तानी क्रिकेटर है। यह किसी परिचय के मोहताज नही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ये सभी फॉर्मेट में कप्तानी भी करते है। बाबर ऐसे इकलौते खिलाड़ी है जो की तीनों ही फॉर्मेट में टॉप 5 रैंक में है। इन्हे अभी का सबसे बेहतरीन बैट्समैन माना जाता है। यह एक दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बैट्समैन है।
आज के इस आर्टिकल में हम इन्ही के बारे में जानने वाले है। इस आर्टिकल में हम Babar Azam Biography in Hindi जानेंगे। तो आईए, इसकी शुरुआत हम इनके शुरुआती दिनों से करते है। इसके बाद हम इनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानेंगे।
Table of Contents
बाबर आजम का शुरुआती जीवन और बचपन
Babar Azam Biography in Hindi : बाबर आजम का पूरा नाम मोहम्मद बाबर आजम है। इनका जन्म 15 अक्टूबर 1994 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। इनके पिता का नाम आजम सिद्दीकी है। पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल और उमर अकमल इनके चचेरे भाई है। इन दोनों को खेलता हुआ देख, बाबर आजम के अंदर क्रिकेट का जुनून पैदा हुआ। बाबर को बचपन से ही क्रिकेट में विशेष लगाव था। यह अक्सर पढ़ाई छोड़कर खेलने भाग जाया करते थे। इन्होंने क्रिकेट खेलने की ट्रेनिग मशहूर पाकिस्तानी कोच राणा सदीक से ली। इनके पिता बताते है की इनके द्वारा मना किए जाने पर भी बाबर क्रिकेट में ही लगे रहते थे।
Babar Azam Biography in Hindi
Babar Azam Biography in Hindi :
नाम (Name) | बाबर आजम (Babar Azam) |
पूरा नाम (Full Name) | मोहम्मद बाबर आजम |
जन्म (Birth) | 15 अक्टूबर 1994 |
जन्म स्थान (Birth Place) | लाहौर, पंजाब, पाकिस्तान |
उम्र (Age) | 28 वर्ष (2022) |
पिता (Father’s Name) | आजम सिद्दीकी |
माता (Mother’s Name) | ज्ञात नहीं |
भाई (Brother) | सफीर आजम |
मंगेतर (fiancée) | नादिया |
पूर्व प्रेमिका (Ex girlfriend) | हमजा मुख्तार |
पेशा (Profession) | पाकिस्तानी क्रिकेटर |
शिक्षा (Education) | लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल सिस्टम |
घरेलू टीम | जराई ताराकियाती बैंक,इस्लामाबाद तेंदुए, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान,सुई दक्षिणी, गैस निगम,इस्लामाबाद यूनाइटेड, वर्तमान कराची किंग्स,गुयाना अमेज़न, वारियर्स ,सिलहट सिक्सर्स ,समरसेट,वर्तमान मध्य पंजाब |
बल्लेबाजी (Batting) | दाएं हाथ -बल्लेबाज |
बॉलिंग (Bowling) | दाएं हाथ ऑफ ब्रेक |
कद (Height) | 180 cm |
वेट (Weight) | 65 kg |
टेस्ट डेब्यू (Test Debut) | 13 अक्टूबर 2016 बनाम वेस्टइंडीज |
वनडे डेब्यू (ODI Debut) | 31 मई 2015 बनाम ज़िंबाब्वे |
T20 डेब्यू | 7 सितंबर 2016 बनाम इंग्लैंड |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | #56 |
कोच (Coach) | राणा सादिक, मनसूर हमीद |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म (Religion) | इस्लाम |
राष्ट्रीयता (Nationality) | पाकिस्तान |
इन्हें भी पड़े :
बाबर आजम का घरेलू मैचेस और लीग मैचों में प्रदर्शन
बाबर आजम ने साल 2010 के दौरान अपने शुरुआती दिनों में Zarai Taraqiati bank नाम की टीम की ओर से खेलना शुरू किया और इसके अलावा इन्होंने इस्लामाबाद लेपर्ड के लिए भी खेला। इसके अगले कुछ सालों में इन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम और सुई साउदर्न गैस कंपनी टीम की तरफ से खेल कर किया। लिस्ट ए मैचों में डेब्यु करते हुए इन्होंने अपने पहले ही मैच में अर्ध शतक लगाया था।
साल 2017 में बाबर आजम ने Pakistan premier league में कराची किंग्स की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने कुल 291 रन बनाया था। बाबर इस दौरान सबसे अधिक रन करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। इसके बाद अगले वर्ष भी कराची किंग्स की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा स्कोर करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।
इसके बाद साल दर साल इन्होंने लीग मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उसके बाद यह अपनी टीम के वाइस कैप्टन भी बने। इसके बाद साल 2021 में इन्हे कराची किंग्स का कप्तान बना दिया गया। इसके बाद से बाबर पाकिस्तान प्रीमियर लीग में कराची किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलते है।
बाबर आजम का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू
बाबर आजम ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 31 मई 2015 को जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए ओडीआई मैच के साथ किया। इस मैच में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अर्थ शतक भी लगाया। हालांकि यह मैच बेनतीजा रहा, लेकिन इस मैच ने बाबर को अंतराष्ट्रीय मैचों में अच्छी पहचान दिलाई।
इसके बाद अगले वर्ष 2016 में इन्होंने टी20 मैचों में भी डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 7 सितंबर 2016 को उन्होंने अपना पहला t20 मैच खेला। लो स्कोर मैच होने की वजह से इस मैच में बाबर आजम कुछ अधिक स्कोर नहीं कर पाए और मैच जल्द ही समाप्त हो गया।
इसके बाद 13 अक्तूबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। इस मैच में भी इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 105 गेंदों में 69 रन बनाया। तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से बाबर आजम काफी अच्छा प्रदर्शन करते गए और आगे चलकर इन्हें तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया।
बाबर आजम का वनडे मैचों में प्रर्दशन
वनडे मैचों में बाबर आजम का प्रदर्शन काफी अच्छा है। अपने डेब्यू मैच में अर्ध शतक लगाने के साथ ही इन्होंने अपना परिचय दे दिया था। इसके बाद इन्होंने बस 21 पारियों में ही हजार रन का आंकड़ा पार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज 2000 रन और फिर 3000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने।
2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इनके द्वारा खेले गए जानदार पारी की वजह से पाकिस्तान ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। अब तक बाबर ने कुल 92 ओडीआई मैचेस खेला है, जिसमे कुल 4664 रन बनाया है। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 22 अर्ध शतक भी लगाया है। वनडे मैचों में बाबर आजम इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं।
बाबर आजम का T20 मैचों में प्रर्दशन
ओडीआई डेब्यू मैच में जानदार प्रदर्शन करने के बाद बाबर आजम को T20 में डेब्यू करने का मौका मिला। T20 में बाबर काफी अच्छा खेलते है। बाबर को T20 मैचों का एक्सपर्ट भी कहा जाता हैं। इनके द्वारा अब तक खेले गए 93 मैचों में उन्होंने 3231 रन बनाया है। इस दौरान इन्होने दो शतक और 29 अर्धशतक भी बनाया है। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत ही इन्हे आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर 4 का जगह मिला हुआ है।
बाबर आजम का टेस्ट मैचों में प्रर्दशन
वनडे और टी-20 मैचों की ही तरह टेस्ट मैचों में भी बाबर आजम का प्रदर्शन काफी अच्छा है। अब तक इन्होंने 42 मैचों में 3122 रन बनाया है। इस दौरान इन्होंने 7 शतक और 23 अर्धशतक भी बनाया है। इसी वर्ष 2022 में इन्होंने अबतक 5 टेस्ट मैचों के दौरान 661 रन बना डाला है। टेस्ट मैचों में इनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से इन्हें आईसीसी रैंकिंग में 3 का जगह मिला हुआ है।
बाबर आजम ओवरऑल स्टेट्स
मैच | रन | हाईएस्टस्कोर | औसत | स्ट्राइकरेट | 100 | 50 | |
टेस्ट | 42 | 3122 | 196 | 47 | 53.56 | 7 | 23 |
वनडे | 92 | 4664 | 158 | 60 | 89.74 | 17 | 22 |
T20 | 93 | 3231 | 122 | 43 | 129.60 | 2 | 29 |
बाबर आजम का रिकॉर्ड्स एंड अचीवमेंट
बाबर आजम ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है और कई अचीवमेंट को भी प्राप्त किया हुआ है। इन्होंने बहुत ही कम समय में सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। आईए हम आपको इनमे से कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स को आपको बताते है। यह कुछ इस प्रकार हैं:
- बाबर आजम कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी है। इन्होंने लगातार 49 मैचेस खेला है।
- बाबर के द्वारा किसी भी एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। इन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान 6 शतक लगाया था।
- बाबर आजम T20 मैचों में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी है। इसके लिए इन्होने महज 81 मैचों को खेला था।
- वन डे मैचों में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में यह दूसरे नंबर पर है।
- कप्तान के तौर पर किसी श्रृंखला में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में बाबर दूसरे नंबर पर विराजमान है। इन्होंने एक सीरीज में 953 रन बनाया था।
बाबर आजम से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां
- बाबर आजम उमर अकमल और कामरान अकमल के चचेरे भाई है।
- बाबर आजम का निकनेम बॉबी है।
- साल 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ इन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगाया था।
- बाबर आजम ने साल 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की कप्तानी भी की थी। इस दौरान इन्होंने सबसे अधिक रन बनाया था।
- बाबर आजम साउथ अफ्रीका के प्रसिद्ध खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।
- बाबर आजम ने अपने पहले अंतराष्ट्रीय ओडीआई डेब्यू में अर्ध शतक लगाया था।
- बाबर आजम बॉडी बिल्डिंग के शौकीन है। यह अपना ज्यादातर खाली समय जिम में बिताना पसंद करते है।
बाबर आजम से जुड़े कुछ अकसर पूछे जाने वाले सवाल :
Q : बाबर आजम ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कितना शतक लगाया है?
Ans : बाबर आजम ने अब तक कुल 26 शतक लगाया है।
Q : बाबर आजम लीग मैचों में कौन से टीम की और से खेलते है?
Ans : बाबर आजम पीएसएल में करांची किंग्स की और से खेलते है। यह इस टीम के कप्तान भी है।
Q : बाबर आजम की उम्र कितनी है?
Ans : बाबर आजम का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को हुआ था और यह 28 वर्ष के है।
Q : बाबर आजम का नेट वर्थ कितना है?
Ans : बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे ज्यादा पैसे वाले खिलाड़ियों में से एक है। इनकी नेट वर्थ तकरीबन 4 मिलियन डॉलर है।
Babar Azam instagram profile :
Conclusion
बाबर आजम हाल के समय में काफी प्रसिद्ध और जाने माने खिलाड़ी है। यह दुनिया के सबसे अच्छे बैट्समैन में से भी एक है। आज के इस आर्टिकल मैं हमने इन्हीं के बारे में जाना। इस आर्टिकल में हमने बाबर आजम के बारे में विस्तारपूर्वक जाना। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो, इसे अपने दोस्तों और चाहने वालों के साथ शेयर करें। किसी भी तरह के सुझाव या अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे कमेंट करे। भविष्य में ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर ले।
इन्हें भी पड़े :