Ishan Kishan Biography in Hindi ,ईशान किशन का जीवन परिचय 2023
ईशान किशन एक भारतीय बल्लेबाज है। यह एक बाए हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज है। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया है। इस पारी के बाद से इशान किशन काफी सुर्खियों में भी आ गए है। आज के इस आर्टिकल में हम इनके ही जीवन को कवर करने जा रहे हैं। हम इशान किशन के जीवनी को विस्तार से जानेंगे। तो आईए इसकी शुरूआत हम इनके बचपन के दिनों को जानने से करते है। इसके बाद हम इनसे जुड़े बाकी चीजों को भी जानेंगे।
ईशान किशन का बचपन
इशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना, बिहार में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है और मां का नाम सुचित्रा सिंह है। इशान का क्रिकेट में लगाव बचपन से ही था और यह अक्सर पढ़ाई की जगह खेल पर ध्यान देते थे। इन्हे एक बार इसके लिए स्कूल से भी निकाल दिया गया था। इशान के अंदर क्रिकेट का जुनून बचपन से ही था। इन्होंने अपनी शुरुवाती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की। इसके बाद इन्होंने अपने आगे की पढ़ाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स से किया। आईए अब हम इनके बारे में सूचीबद्ध तरीके से जानते हैं।

Ishan Kishan Biography in Hindi (ईशान किशन का जीवन एक नजर में) :
पूरानाम | ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन |
जन्मदिन | 18जुलाई 1998 |
जन्म का स्थान | पटना, बिहार |
पिता का नाम | प्रणव कुमार पांडे |
मां का नाम | सुचिता सिंह |
घरेलू टीम | झारखंड |
पेशा | बाए हाथ के बल्लेबाज, विकेट कीपर |
आईपीएल टीम | मुंबई इंडियंस |
ओ डी आई डेब्यू | 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ |
T20 डेब्यू | 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ |
आइडल | एम एस धोनी, एडम गिल क्रिस्ट |
ईशान किशन का क्रिकेट करियर
ईशान किशन का घरेलू मैचेस
इशान किशन ने अपने घरेलू मैचों की शुरुआत झारखंड की और से खेलने के साथ किया। बिहार में जन्म लेने के बावजूद इन्होंने झारखंड की और से खेलना शुरू किया, चुकी बिहार क्रिकेट टीम और बीसीसीआई में सब कुछ सही नही चल रहा था। इन्होंने साल 2016 में 6 नवंबर को दिल्ली के खिलाफ 273 रन की जानदार पारी खेली थी, जो झारखंड की और से किसी भी खिलाड़ी की ओर से खेला गया सर्वोत्तम स्कोर है।
इसके बाद अगले साल 2017-18 के दौरान इन्होने 6 मैचों ने 484 रन बनाया और यह उस साल रणजी ट्रॉफी का सबसे हाईएस्ट स्कोर रहा। इसके अगले वर्ष भी इशान किशन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके बाद से इशान किशन ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। पहले आईपीएल फिर इंडियन टीम ने जगह बनाया।
ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
इशान किशन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुवात 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच के साथ किया। इस मैच में इन्होंने महज 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन की जानदार पारी खेली। इसके बाद इसी साल 18 जुलाई को इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की।
इस मैच में भी इन्होंने काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और 42 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। अब तक इन्होंने 10 ओडीआई मैचों में खेलते हुए 477 रन बनाया है तो वही 21 T20 मैचों में 589 रन बनाया है। इन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नही खेला है।
ईशान किशन का आईपीएल करियर
वर्ष 2016 के दौरान रणजी ट्रॉफी में झारखंड की टीम की और से खेलते हुए इन्होंने 273 रन की जानदार पारी खेली थी। इस वर्ष इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इनके इसी जानदार प्रदर्शन के बाद से इन्हे असली पहचान मिली और इन्हे आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला। इन्होंने अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की और से की। अभी हाल में भी यह मुंबई इंडियंस की टीम में ही है।
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड :
दोस्तों अभी हल ही में इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ऐतिहासिक पारी खेली है. जिसमे उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगा दिया जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने उन्हें बधाई दी है, वैसे आपको बतादे की पेशे से मॉडल अदिति के साथ ईशान का नाम लंबे से जुड़ता चला आ रहा है, और अदिति अक्सर ईशान की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपना रिश्ता कबूल नहीं किया है हो सकता है आगे चलकर ये दोनों बंधन में बांध जाये एसी उम्मीदे लगायी जा रही है |

ईशान किशन का ओवरऑल करियर स्टैट्स (बल्लेबाजी)
फॉर्मेट | कुलमैच | कुलरन | बेस्ट | एवरेज | स्ट्राइकरेट |
ओडीआई | 10 | 477 | 210 | 53 | 111.97 |
T20 | 21 | 589 | 89 | 29.47 | 129.16 |
आईपीएल | 75 | 1870 | 99 | 29.2 | 132.3 |
ईशान किशन का रिकॉर्ड्स एंड अचीवमेंट
इशान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर 2022 को ओडीआई में दोहरा शतक लगाया है। इन्होंने इस दौरान 210 रन बनाया और ऐसा करने वाले यह सबसे युवा और सबसे तेज बल्लेबाज बन गए है।
इशान ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ एक मैच में 14 छक्के लगाया था। ऐसा करने वाले यह इकलौते खिलाड़ी है
वर्ष 2016 के दौरान रणजी ट्रॉफी में इन्होंने दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाया था। यह झारखंड की ओर से एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है।
इशान किशन से जुड़े कुछ फैक्ट्स
स्कूल के दिनों में अक्सर किताबों पर क्रिकेट के चित्र बनाने के चलते और पढ़ाई की जगह क्रिकेट पर ध्यान देने के चलते इशान को इनके स्कूल से निकाल दिया गया था।
इशान के भाई भी एक अच्छे खिलाड़ी रह चुके है, लेकिन इन्होंने बाद में खेलना छोड़ दिया ताकि इशान खेल सके।
इशान को टैटू का काफी शौख है। इसके अलावा वह घूमना भी पसंद करते है।
इशान रणजी में झारखंड की और से सबसे ज्यादा रन बनाना वाले खिलाड़ी है।
इशान किशन से जुड़े कुछ सवाल जवाब (FAQ)
- इशान किशन किस राज्य के रहने वाले है?
इशान का जन्म बिहार में हुआ था। और अभी झारखंड में रहते है। - इशान किशन घरेलू मैचों में किस टीम के और से खेलते है?
इशान घरेलू मैचों में झारखंड की ओर से खेलते है। - इशान किशन आईपीएल में किस टीम की ओर से खेलते है?
इशान किशन आईपीएल में मुंबई की और से खेलते है। - इशान किशन किस लिए जाने जाते है?
इशान किशन अपने बेहतरीन बल्लेबाजी और कीपिंग के लिए जाने जाते है। - इशान कितने साल के है?
इशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को हुआ था और यह 24 साल के है।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने इशान किशन की जीवनी को जाना। हमने इशान किशन के बचपन के दिनों से लेकर क्रिकेट करियर तक को विस्तार से जाना। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में बताएं। आपको और किस खिलाड़ी के बारे में जानना है हमे बताएं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले।
इन्हें भी पड़े :