ललित यादव का जीवन परिचय 2023 | Lalit Yadav Biography in Hindi
ललित यादव एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। यह एक ऑल राउंडर है। ललित राइट हैंडेड बैट्समैन और राइट ऑफ आर्म ब्रेक गेंदबाज भी है। यह दिल्ली कैपिटल की और से आईपीएल में खेलते है। आज के इस आर्टिकल में हम इन्ही के बारे में जानने वाले है। हम आपको ललित यादव के जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात बताने जा रहे है। तो आईए इसकी शुरूआत हम इनके बचपन के दिनों से करेंगे। इसके बाद हम इनके घरेलू और फिर आईपीएल कैरियर को भी देखेंगे।
Table of Contents
शुरुवाती जीवन और बचपन
ललित यादव का जन्म 3 जनवरी 1997 को दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। इनके पिता का नाम जिले सिंह यादव है। ललित का जन्म बेहद सामान्य से परिवार में हुआ था। इन्होंने अपना पारंभिक शिक्षा द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। ललित यादव को क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से ही था। यह अपने स्कूल की क्रिकेट टीम में भी शामिल थे। यह अक्सर पढ़ाई की जगह क्रिकेट में अधिक लगे रहते थे। इन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज से पूरी की। इसके बाद फुल टाइम क्रिकेट में लग गए। आईए अब एक नजर इनके जीवन के ऊपर डालते है।

ललित यादव का जीवन परिचय एक नजर में (ललित यादव का जीवन परिचय)
पूरानाम | ललितयादव |
जन्मदिन | 3 जनवरी 1997 |
जन्मकास्थान | नजफगढ़, नईदिल्ली |
पिताकानाम | जिलेसिंहयादव |
पेशा | ऑलराउंडर, राइटहैंडेडबैट्समैनऔरराइटऑफआर्मब्रेकगेंदबाज |
घरेलूटीम | दिल्ली |
आईपीएलटीम | दिल्लीकैपिटल |
हॉबी | स्विमिंगऔरसाइकलिंग |
आईडल | वीरेंद्रसहवाग |
ललित यादव के घरेलू मैच
फार्मेट | टोटलमैच | रन | उच्चतमस्कोर | एवरेज | स्ट्राइकरेट |
फर्स्टक्लास | 15 | 841 | 177 | 46.7 | 53 |
लिस्ट ए | 37 | 835 | 75 | 41.8 | 81.5 |
ललित यादव की बल्लेबाजी स्टैट्स
फॉर्मेट | विकेट | बेस्ट | बेस्ट | एवरेज |
फर्स्टक्लास | 15 | 12 | 2/10 | 3.27 |
लिस्ट ए | 36 | 39 | 5/25 | 4.50 |
ललित यादव का आईपीएल करियर
ललित यादव ने आईपीएल मैचों की शुरुवात दिल्ली कैपिटल की और से खेलने के साथ किया। दिल्ली की टीम ने इन्हें साल 2020 में अपने टीम में शामिल किया था। दिल्ली की टीम ने इन्हें अपने टीम में शामिल करने के लिए 20 लाख रुपए खर्च किए थे।
इस वर्ष साल 2022 में भी यह दिल्ली की ही टीम में सम्मिलित है। इस वर्ष दिल्ली ने इन्हें अपने टीम में शामिल करने के लिए 65 लाख खर्च किया है। ललित एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है और इन्होने बल्ले और गेंद दोनो से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। आईए अब एक एक करके इनके बालेबाज़ी और गेंदबाजी स्टेट्स पर नजर डालते है।
ललित यादव का ओवरऑल गेंदबाजी स्टेट्स
टोटलमैचेस | रन | हाईएस्टस्कोर | एवरेज | स्ट्राइकरेट |
19 | 229 | 48* (vs mi) | 25.44 | 104.56 |
ललित यादव का आईपीएल गेंदबाजी स्टैट्स
टोटलमैच | विकेट | बेस्ट | एवरेज | इकोनॉमी |
13 | 8 | 2/11 | 31.37 | 7.84 |
ललित यादव का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
ललित यादव ने भी तक कोई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ये अभी सिर्फ आईपीएल और घरेलू मैच खेलते है।
ललित यादव से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां
ललित यादव ने एक बार एक स्थानीय मैच में दो ओवर में 6 बाल पर 6 छक्के लगाए थे।
ललित 2018 सैयद मुस्ताक अली ट्राफी में विजेता टीम के सदस्य रह चुके है।
ललित घरेलू मैच और आईपीएल दोनो में दिल्ली की ओर से खेलते है।
ललित यादव वीरेंद्र सहवाग को अपना रोल मॉडल मानते है और उनके जैसा ही खेलना चाहते है।
ललित को साइकलिंग और तैराकी करना काफी अच्छा लगता है और वह अक्सर अपना खाली समय इसमें बिताना पसंद करते है।
ललित यादव को भारत सरकार की और से आयकर विभाग में लेखाकार भी नियुक्त किया गया है।
Conclusion
दोस्तो आज के इस क्रिकेट स्पेशल आर्टिकल में हमने ललित यादव के बारे में जाना। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से ललित यादव की पूरी जीवनी को जाना। आज का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमे कॉमेंट करके जरूर बताए। आप और किस खिलाड़ी की जीवनी पढ़ना चाहेंगे हमे बताएं। मिलते है फिर एक बेहतरीन आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा।
इन्हें भी पड़े :
ललित यादव का जीवन परिचय से जुड़े सवाल :
Q : ललित यादव कितने वर्ष के है?
Ans : ललित यादव 25 वर्ष के है।
Q : ललित आईपीएल में किस टीम की और से खेलते है?
Ans : ललित यादव आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की टीम की और से खेलते है।
Q : ललित घरेलू मैचों में किस टीम को रिप्रेजेंट करते है?
Ans : घरेलू मैचों में यह दिल्ली की टीम की और से खेलते है।
Q : ललित यादव के पसंदीदा खिलाड़ी कौन है?
Ans : ललित यादव के पसंदीदा खिलाड़ी और इनका रोल मॉडल वीरेंद्र सहवाग है।