सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय : Suryakumar yadav भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज है। यह दाए हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है। यह आईसीसी T20 रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है। आज के समय में T20 हो या ओडीआई, यह हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है।
सूर्यकुमार यादव का जीवनी अपने आप में काफी अनोखा है। आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं की जीवनी देखने जा रहे हैं। तो आईए इसकी शुरुवात हम इनके बचपन के दिनों से करते है। इसके बाद हम इनका करियर और बाकी जीवन देखेंगे।
Suryakumar का बचपन
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। बचपन से इन्हें क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है और मां का नाम स्वप्ना यादव है। इनके पिता भारत सरकार की कंपनी बार्क में इंजीनियर थे।
सूर्यकुमार के बचपन में ही इनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हो गया था। इसके बाद पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। इनके द्वारा क्रिकेट में विशेष रूचि को देखते हुए इनके पिता ने उनका नामांकन बार्क कॉलोनी के ही एक क्रिकेट अकादमी में करा दिया। यहीं पर सूर्यकुमार यादव ने बचपन में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। यह अपने चाचा के साथ क्रिकेट का अभ्यास करते थे। इनके चाचा इन्हे क्रिकेट खेलने के लिए खूब सपोर्ट करते थे।
इन्हें भी पड़े :
सूर्यकुमार यादव की शिक्षा और शादी
पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स, यह वही कॉलेज था जहां से सूर्यकुमार यादव ने अपने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की तथा अपने फ्यूचर वाइफ से भी मिले। सूर्यकुमार यादव अपने कॉलेज की क्रिकेट टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते थे। और उनकी पत्नी जिनका नाम देवीशा शेट्टी है एक डांसर थी।
दोनो की मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी। कई वर्षा तक एक दूसरो को डेट करते रहने के बाद 7 जुलाई 2006 को यह दोनो शादी के परिणय सूत्र में बंध गए। अभी यह दोनो एक हैप्पी मैरिड लाइफ बीता रहे है। दोनो साथ में मुंबई में रहते है।
सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
सूर्यकुमार यादव की जीवनी एक नजर में
पूरा नाम | सूर्यकुमार अशोक यादव |
निक नेम | Sky |
पिता का नाम | अशोक कुमार यादव |
Profession | दाए हाथ के बल्लेबाज |
जन्म दिन | 14 सितंबर 1990 |
स्कूल | परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई |
कॉलेज | पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई |
लंबाई | 5फीट 11 इंच |
वजन | 75 किलोग्राम |
T20 डेब्यू | इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च 2021 |
ओडीआई डेब्यू | श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई 2021 |
पत्नी का नाम | देवीषा शेट्टी |
आईपीएल टीम | मुंबई इंडियंस |

सूर्यकुमार यादव के घरेलू मैचेस
सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू मैचों से की थी। दिल्ली के खिलाफ इन्होंने अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में इन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अगले साल रणजी में इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 9 मैचों में 754 रन बना डाला। इस दौरान यह अपने टीम की ओर से स्टार प्लेयर के तौर पर उभरे। इसके बाद इन्होंने ओडिशा के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया था। आगे इन्हे इनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल और फिर अंतराष्ट्रीय मैचों में भी डेब्यू करने का भी मौका मिला। सूर्यकुमार ने हर एक मौके पर अपने आप को सिद्ध किया है।
सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर
2011-12 के दौरान घरेलू मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत सूर्यकुमार यादव को 2012 में आईपीएल में खेलने का मौका मिला। इन्हे मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में अपने टीम के लिए खरीदा। हालाकि इस दौरान इन्होने कोई मैच नहीं खेला। इसके बाद 2014 में वह कोलकाता के टीम ने शामिल हो गए। सूर्यकुमार को असली पहचान 2015 आईपीएल के दौरान मिला जब इन्होंने 20 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इस पारी में इन्होंने बाउंड्री की लड़ी लगा दी थी। इनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत अगले साल ही 2018 में इन्हे मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा। यह सबसे महंगी नीलामियो में से एक था। अभी फिलहाल यह मुंबई के तरफ से ही खेलते है।
सूर्यकुमार यादव का अंतराष्ट्रीय करियर
सूर्यकुमार यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच से किया था। 14 मार्च 2021 को खेले इस मैच में सूर्य कुमार एक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर मैच में उतरे थे। इसके बाद 18 जुलाई 2021 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई मैच में डेब्यू किया। अभी तक इन्होंने टेस्ट मैचों में डेब्यू नहीं किया है। इन्होंने T20 और ओडीआई दोनो ही फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आईए इनके स्टैट्स पर नजर डालते है।
ओवरऑल बल्लेबाजी स्टैट्स
फॉर्मेट | मैच | रन | एवरेज | स्ट्राइक रेट |
ओडीआई | 13 | 340 | 34 | 98 |
T20 | 39 | 1270 | 42.33 | 179.6 |
आईपीएल | 123 | 2644 | 30 | 136.8 |
सूर्यकुमार यादव के कुछ रिकॉर्ड्स
- हाल ही में सूर्यकुमार यादव T20 मैचों में नंबर 1 खिलाड़ी बने है।
- हाल ही में सूर्यकुमार भारत के पहले और विश्व के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए है, जिसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेज 1000 रन बनाया हो।
- एक T20 सीरीज में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज्यादा अर्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।
- अपने डेब्यू T20 में पहले ही गेंद पर बाउंड्री लगाने वाले यह पहले खिलाड़ी है।
- सूर्यकुमार यादव T20 मैचों में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वालो बल्लेबाजों में से एक है।
सूर्यकुमार यादव से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- सूर्यकुमार यादव के पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।
- सूर्यकुमार का निक नेम sky है। यह इनके नाम का शॉर्ट फॉर्म भी है।
- सूर्यकुमार को टैटू का शौकीन माना जाता है। आप इनके बॉडी पर कई तरह के टैटू देख सकते है।
- सूर्यकुमार यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच के दौरान अर्ध शतक लगाया था।
- आईपीएल में सूर्यकुमार ने कोलकाता के लिए भी खेला है। अभी फिलहाल यह मुंबई से जुड़े हुए है।
Suryakumar Yadav Instagram
( FAQ )सूर्यकुमार यादव से जुड़े कुछ सवाल जवाब
Q. सूर्यकुमार यादव कहा के रहने वाले है?
Ans : सूर्यकुमार यादव मुंबई के रहने वाले है।
Q. सूर्यकुमार यादव T20 रैंकिंग में कितने नंबर पर है?
Ans : हाल ही में सूर्यकुमार यादव आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर वन बने है।
Q. सूर्यकुमार यादव कितने वर्ष के है?
Ans : सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ था और यह 32 वर्ष के है।
Q. क्या सूर्यकुमार यादव टेस्ट खेलते है?
Ans : नही, अब तक इन्होंने टेस्ट मैचों में डेब्यू नहीं किया है।
Q. सूर्यकुमार यादव का निक नेम क्या है?
Ans : इनका निक नेम sky हैं। इन्हे इनके नाम के अलावा इस नाम से भी जाना जाता है।
Conclusion
Suryakumar भारतीय बल्लेबाजी विभाग के एक अहम बल्लेबाज बनते जा रहे है। हाल के वर्षो में इनके बेहतरीन बल्लेबाजी ने सबको इनका फैन बना दिया है। आज के इस आर्टिकल में हमने इन्ही के बारे में जाना। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट कर के बताए। आप और किस खिलाड़ी में बारे में जानना चाहते है, हमे यह भी बताए। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले।
इन्हें भी पड़े :