युजवेंद्र चहल का जीवन परिचय : युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में स्टार गेंदबाज है। यह एक लेग स्पिनर है जो अभी भारत की ओर से ओडीआई और T20 में खेलते है। युजवेंद्र चहल ने अपने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कई मैच में भारत को जीत दिलाई है। यह मैच फील्ड से लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित है। आज के इस आर्टिकल में हम इन्ही के बारे में जानने वाले है। इसकी शुरूआत हम इनके बचपन के दिनों से करेंगे। इसके बाद हम इनका करियर और भी बहुत कुछ जानेंगे।
Table of Contents
शुरूआती जीवन और बचपन
युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को जिंद, हरियाणा में हुआ था। इनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम केके चहल है और यह पेशे से एक वकील है। इनकी मां का नाम सुनीता देवी है जो की एक हाउसवाइफ है। इनकी दो बड़ी बहने भी है, यह इनमे सबसे छोटे है।
इन्होंने अपनी शुरुवाती पढ़ाई हरियाणा में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से की थी। चहल को बचपन से खेल में काफी लगाव था। यह अक्सर पढ़ाई की जगह खेल पर अधिक ध्यान देते थे। इन्हे बचपन में चेस खेलना काफी अच्छा लगता था। इस खेल में यह इतने लग गए थे की मात्र 10 साल की उम्र में इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चेस में हिस्सा लिया और इसी वर्ष 2002 में इन्होंने जीत भी हासिल की।

चेस से क्रिकेट तक का सफर
देखते-देखते युजवेंद्र चहल चेस में अच्छा करते गए। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के मदद से उन्होंने कई इवेंट्स में जीत हासिल की थी। लेकिन साल 2006 आते-आते उन्हें कुछ फाइनेंसियल वजहों से इसको छोड़ना पड़ा। स्पॉन्सर न मिलने की वजह से इसमें होने वाले खर्च से बचने के लिए इन्होने चेस को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला किया। युजवेंद्र शुरू से खेलो में विशेष रूचि रखते थे। इसके बाद इन्होंने क्रिकेट में ध्यान देना शुरू किया और उसके बाद वह एक सफल गेंदबाज भी बने। शुरू में इन्होंने तेज गेंदबाजी में हाथ आजमाया लेकिन जल्द ही इन्होंने अपने काबिलियत को पहचाने हुए लेग स्पिनर बन गए।
इन्हें भी पड़े :
युजवेंद्र चहल का जीवन परिचय- Yuzvendra Chahal Biography in Hindi
पूरानाम | युजवेंद्र चहल |
जन्म तारीख | 23जुलाई1990 |
जन्म का स्थान | जींद, हरियाणा |
स्कूल | डीएवी पब्लिक स्कूल |
पिता का नाम | के के चहल |
कानाम | सुनीता देवी |
रिलीजन | हिंदू धर्म |
लंबाई | 5 फीट 6 इंच |
वजन | 62 किलोग्राम |
पेशा | भारतीय स्पिन गेंदबाज |
ओडीआई डेब्यू | 11 जून 2016 जिम्बाब्वे के खिलाफ |
T20डेब्यू | 18 जून 2016 जिम्बाब्वे के खिलाफ |
आईपीएल टीम | राजस्थान रॉयल्स |
वैवाहिक स्थिति | 22 दिसंबर 2020 को धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे |
घरेलू मैच और आईपीएल
युजवेंद्र चहल घरेलू मैचों में हरियाणा की ओर से खेलते हैं। लिस्ट A मैचों में इन्होंने अब तक 124 मैचों में 193 विकेट अपने नाम किया है। बात करे आईपीएल मैचों की तो साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने चहल को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस दौरान इन्होंने कुछ अधिक मैच नहीं खेला।
लेकिन इसी वर्ष चैंपियंस लीग T20 के दौरान इन्होंने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3 ओवर में 2 विकेट लेकर मुंबई इंडियन को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया। इसके बाद वर्ष 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद हाल ही में साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। यह राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अच्छे गेंदबाज साबित हुए है।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू
युजवेंद्र चहल ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू जिंबाब्वे के खिलाफ साल 2016 में ओडीआई मैच के साथ किया था। इस मैच में चहल कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर पाए थे। इसके बाद इसी सीरीज के दौरान चहल ने टी-20 में भी डेब्यू किया। 18 जून 2016 को जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए T20 मैच में भी चहल ने सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया। हालाकि आने वाले मैचों में चहल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
ओडीआई मैचों में प्रदर्शन
ओडीआई मैचों में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब तक इनके द्वारा खेले गए 66 मैचों में उन्होंने 5.23 की इकोनॉमी के साथ 114 विकेट अपने नाम किया है। इस दौरान इनका एवरेज भी काफी अच्छा रहा है। यह ओडीआई मैचों में अपने बेहतरीन लेग स्पिन के लिए जाने जाते है।
T20 मैचों में प्रदर्शन
यूज़वेंद्र चहल T20 में काफी सधी हुई गेंदबाजी करते हैं। अब तक इनके द्वारा खेले गए 66 मैचों में उन्होंने 84 विकेट अपने नाम किया है। इस दौरान इन्होने 8.15 की इकोनॉमी के साथ काफी अच्छी गेंदबाजी की है। चहल T20 में काम रन खर्च करते हुए किफायती गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते है।
टेस्ट मैचों में प्रदर्शन
युजवेंद्र चहल ने ओडीआई और T20 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक टेस्ट मैच में डेब्यू नहीं किया है। क्रिकेट के एक्सपर्ट बताते है की चहल जल्द ही टेस्ट मैचों में खेलते हुए दिख सकते है।
ओवरऑल गेंदबाजी स्टेट्स
फार्मेट | मैच | विकेट | इकोनॉमी | औसत |
ओडीआई | 66 | 114 | 5.23 | 27.2 |
T20 | 66 | 84 | 8.15 | 24.2 |
आईपीएल | 128 | 163 | 7.61 | 22.1 |
रिकॉर्ड्स एंड अचीवमेंट
युजवेंद्र चहल विश्व के दूसरे और भारत के पहले से खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक T20 मैच में 6 विकेट लिया हो।
चहल आईसीसी T20 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीत चुके है।
किसी भी T20 मैच में सबसे जल्दी लगातार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड की सूची में भी युजवेंद्र चहल का नाम दर्ज है।
ओडीआई मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने की सूची में भी इनका नाम दर्ज है।
युजवेंद्र चहल से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां
युजवेंद्र चहल क्रिकेट के साथ साथ एक चेस खिलाड़ी भी रह चुके है।
चहल इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व चेस और क्रिकेट दोनो में किया है।
युजवेंद्र चहल 2002 में अंडर 12 राष्ट्रीय शतरंज के विजेता भी रह चुके है।
चहल शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानते है।
युजवेंद्र चहल ने एक तेज गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट की शुरुआत की थी। हालाकि जल्द ही वह लेग स्पिन गेंदबाजी करने लगे।
युजवेंद्र चहल की मैरिड लाइफ
साल 2020 में युजवेंद्र चहल ने यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा से शादी किया था। अभी दोनो खुशी खुशी अपने मैरिड लाइफ को बीता रहे है। दोनो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। इस कपल को फैंस का काफी प्यार भी मिलता है। इन दोनो को साथ में देखना फैंस को काफी अच्छा लगता है।

युजवेंद्र चहल से जुड़े कुछ सवाल जवाब
q : युजवेंद्र चहल क्रिकेट के अलावा किस पद पर है?
Ans : युजवेंद्र चहल क्रिकेट खेलने के साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर है
q : युजवेंद्र चहल ने अंतराष्ट्रीय मैचों में अब तक कुल कितने विकेट लिए है?
Ans : युजवेंद्र चहल अंतराष्ट्रीय मैचों में अब तक 198 विकेट ले चुके है।
q : युजवेंद्र चहल आईपीएल में किस टीम की और से खेलते है?
Ans : युजवेंद्र चहल आईपीएल में अभी राजस्थान रॉयल्स की और से खेलते है।
q : युजवेंद्र चहल का जन्म कब हुआ था?
Ans : युजवेंद्र चहल का जन्म 23 July 1990 को हुआ था और यह 32 वर्ष के है।
Conclusion
युजवेंद्र चहल ने हाल के वर्षो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्होंने अपने लेग स्पिन से अच्छे अच्छे गेंदबाजों को चलता किया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत ही इन्होंने भारतीय टीम में अपना जगह बनाए हुए है। आज के इस आर्टिकल में हमने इनके बारे में हर छोटी बड़ी बात को जाना। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कमेंट कर के बताए। भविष्य में ऐसे ही आर्टिकल पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए बाय।
युजवेंद्र चहल Instagram :
इन्हें भी पड़े :